मेरठ, मार्च 14 -- लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एल-ब्लॉक स्थित भूतनाथ चौराहे पर शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कुछ गाड़ी सवार लोग एक युवक को पकड़कर जबरन कार में बैठाकर ले गए। अचानक हुई इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने अपहरण की आशंका जताते हुए शोर मचा दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि युवक को गाजियाबाद की स्वाट टीम एक मामले में पूछताछ के लिए साथ लेकर गई है। देर शाम दो गाड़ियों से पहुंचे लोगप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो कारों में सवार कुछ लोग अचानक एक दुकान के पास पहुंचे और वहां बैठे युवक को पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगे। युवक की मां ने विरोध करते हुए बेटे को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान कार का टायर महिला के पैर पर चढ़ गया, जिससे वह ...