प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। देल्हूपुर पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए डीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक के साथ ही उसके चाचा पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। सोमवार को दोनों का चालान कर दिया गया। देल्हूपुर के विश्वनाथगंज बाजार सहेरुआ निवासी अविनाश जायसवाल ने रविवार शाम डीएम आवास के सामने खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था। साथ में मौजूद उसका चाचा साजन लाल भी उसे उकसा रहा था। दोनों को मौके से हिरासत में लेने के बाद सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अनुपम त्रिपाठी ने उनके खिलाफ आत्मदाह के प्रयास का केस दर्ज किया। चौकी इंचार्ज के अनुसार अविनाश जायसवाल को आत्मदाह करने के लिए उसका चाचा सजनलाल उकसा रहा था। यह दोनों पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने के लिए आत्मदाह का प्रयास कर रहे थे। सोमवार को दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.