हापुड़, अप्रैल 22 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मेरठ रोड पर तीन लोगों ने एक युवक को आठ लाख रुपये का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़ित से तीन हजार रुपये, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन ठग लिया और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मोड़ जवाहर गंज मंडी निवासी अजय कुमार ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 19 अप्रैल की शाम पांच बजे वह ग्राम असौड़ा जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा था। जहां से सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी वहां तीन लोग आए और उसे बातों में फंसाते हुए कहा कि वह उसे आठ लाख रुपये का फायदा करा देंगे। बातें करते करते हुए मेरठ रोड फ्लाईओवर के पास ले गए।आरोपियों ने ...