युवक को अधमरा कर सड़क पर फेंका
प्रयागराज, फरवरी 26 -- थरवई। शांतिपुरम इलाके में कार सवार युवकों ने बुधवार शाम एक युवक को अगवाकर उसे जमकर पीटा और रुपये-चेन लूटकर सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। पुलिस मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नवाबगंज थाने के सहावपुर गांव के फैजान ने थरवई पुलिस को दी तहरीर में शिकायत की है कि उसकी बुआ का बेटा सोहाब बुधवार शाम अपनी कुछ रिश्तेदार महिलाओं को छोड़ने कार से शांतिपुरम गया था। वहां से लौटते वक्त दूसरी कार में सवार आधा दर्जन युवकों ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी को रोक लिया और सोहाब को अपनी गाड़ी में खींच कर बैठा लिया। इसके बाद चालीस नंबर गुमटी स्थित एक कमरे में बंधक बनाकर उसे जमकर पीटा। हमलावरों ने सोहाब की सोने की चेन-अंगूठी और नकदी छीनकर उसे अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया। रात करीब ग्यारह बजे घायल युवक को देख कर किसी ने डायल 112 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.