भदोही, जून 20 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के भदोही-मिर्जापुर मार्ग स्थित सर्रोई बाजार में गुरुवार की रात अज्ञात ट्रक चालक ने युवक को रौंद दिया। जब तक स्वजन पहुंचते, तब तक आरोपित वाहन समेत रजपुरा चौराहे की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम को भेजा। रजपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र के सर्रोई गांव निवासी 38 वर्षीय नन्हे उर्फ दादा सरोज पुत्र स्वर्गीय जीवनाथ सरोज गुरुवार की रात को भोजन के बाद कमरे में सोए थे। उनका मकान भदोही-मिर्जापुर मार्ग किनारे है। देर रात किसी बात को लेकर स्जवनों से कहासुनी हो गई। जिससे आक्रोशित होकर वह उठे और सड़क की ओर चल गए। सड़क पर चढ़ते ही औराई से रजपुरा चौराहे की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक चालक ने बुरी तरह से रौंद दिया। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर स्वजन एवं बस्ती के लोग पहुं...