फरीदाबाद, सितम्बर 17 -- दिल्ली के लिए भी प्रस्तावित - दोनों आरोपी दिल्ली के आली गांव के रहने वाले फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। पिस्टल के बल पर युवक को अगवा कर बंधक बनाने, उसके साथ मारपीट करने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पल्ला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ काले और लक्की निवासी आली गांव, सरिता विहार, दिल्ली के रूप में हुई है।

घटना का विवरण पीड़ित युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ सितंबर को उसके परिचित विक्की ने जरूरी काम के बहाने उसे धीरज नगर बुलाया था। वहां विक्की, उसका भाई लक्की और तीन-चार अन्य युवक मिले। आरोप है कि विक्की ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसे जबरन कार में बैठाया। इसके बाद आंखों पर पट्टी बांधकर उसे अज्ञात स्थान पर ले गए। आरोपियों ने उसके साथ म...