कौशाम्बी, जुलाई 7 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाना क्षेत्र के एक युवक को सोमवार की सुबह ससुराल से लौटते वक्त अगवा करने के बाद बंधक बनाकर पीटा गया। आरोपियों ने उसकी ससुराल जाकर तोड़फोड़ करते हुए महिलाओं संग छेड़खानी की। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। चरवा क्षेत्र के युवक ने बताया कि सोमवार की सुबह वह ससुराल से लौट रहा था। रास्ते में मिरकुंडी गांव के समीप विपक्षियों ने रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। आरोपी जबर्दस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गए। वहां कमरे में बंद कर अन्य साथियों के साथ मिलकर पिटाई की। किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर पीड़ित भाग निकला। इस बीच हमलावर उसकी ससुराल पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ की। महिलाओं के साथ छेड़खानी की। इस संबंध में सीओ चायल अभिषेक सिंह का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.