फरीदाबाद, मई 10 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली मीठापुर निवासी एक युवक को कुछ युवकों अगवा कर डंडों से हमला कर जमकर पीटा। आरोपी पीड़ित को खेतों में पीटकर बेहोशी हालत में छोड़कर फरार हो गए। पल्ला थाना पुलिस ने शनिवारको पीड़ित की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झगड़े की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रहीहै।पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के मीठापुर एक्सटेंशन निवासी अनुराग मिश्रा आठ मई की रात करीब 2:30 बजे अपने दोस्त आयुष के साथ डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के नजदीक एक ढाबे पर मैगी खाने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां पर एक दीपू नामक युवक आ पहुंचा। इस दौरान वह आरोपी को अपने खींचकर अपने साथ ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपी लौट गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी दबोरा आए और उसे स्कूटी पर बैठाकर सरस्वती कॉलोनी में खेतों में ले गए। वहां आरोप...