युवक के हाथ से मोबाइल छीन कर हुआ फरार
भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी युवक शुभम कुमार शर्मा का मोबाइल गुरुवार की सुबह चार बजे अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने छीन लिया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में एक ही बाइक पर सवार दो युवक आया और हाथ में रखे मोबाइल को झपट्टा मारकर फरार हो गया। पुलिस की टीम ने आवेदन मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.