संभल, मार्च 15 -- कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बलकरनपुर में नौ दिन पहले प्रेम-प्रसंग के चलते युवक को घर बुलाकर हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में फरार पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव बलकरनपुर निवासी बॉबी (20 वर्ष) पुत्र रायसिंह की छह मार्च की रात जसराज के घर में बुलाकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। सात मार्च को मृतक के बड़े भाई बलवीर ने तीन सगे भाई जसराज, नेपाल, हरपाल और नत्थू व तेजपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गहनता से जांच की तो सामने आया कि एक आरोपी की बेटी से बॉबी के प्रेम संबंध थे। प्रेम संबंधों के चलते हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से वार कर बॉबी की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में वांछित पांचवें आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.