शामली, दिसम्बर 7 -- नगर के मोहल्ला रायजादगान में पुरानी रंजिश के चलते दो पड़ोसी युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला रायजादगान निवासी लीला देवी पत्नी मोहन लाल ने कांधला थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा श्रीपाल उम्र करीब 25 वर्ष 21 नवंबर की शाम किसी काम से घर से बाहर जा रहा था। रास्ते में पड़ोस में ही रहने वाले सलेक और विकास ने उसे रोक लिया। दोनों ने पहले अभद्रता की, गाली-गलौज की और इसके बाद लाठी-डंडों से श्रीपाल पर जानलेवा हमला कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.