मथुरा, मार्च 26 -- थाना शेरगढ़ पुलिस टीम ने जेल में बंद रामवीर के हत्यारोपियों को न्यायालय के आदेश मिलने पर गुरुवार को मिले नौ घंटे के पीसीआर पर लाकर पूछताछ की। इनकी निशांदेही पर पुलिस टीम ने मृतक का बैग, जरुरी अभिलेख और उसकी हत्या कर फैंके गये स्थान का भी निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों को समय से जेल वापस भेज दिया। बताते चलें कि नौ फरवरी की सुबह गांव अगरयाला बंबा पुलिया के समीप से कार सवार बदमाशों ने शेरगढ़ डाकघर पर ड्यूटी को जा रहे रामवीर निवासी कामर, कोसीकलां का कार सवार बदमाश अपहरण कर ले गये थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एसएसपी श्लोक कुमार ने पांच टीमें खुलासा करने में लगाई थीं। 13 फरवरी को पलवल क्षेत्र में मिले शव की शिनाख्त परिजनों ने रामवीर के रूप में की। इसके बाद पलवल पुलिस ने डीएनए जांच को सैम्पल कलेक...