कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर देहात,संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के मकरंदपुर बंथा के पास झखरा गांव के युवक की नृशंस हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में पुलिस को इसके संकेत मिलने के साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज की है। सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी 19 वर्षीय राजा बाबू वर्मा की गुरुवार को शिवली कोतवाली क्षेत्र के मकरंदपुर बंथा के पास धारदार औजारों से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई थी। घटना के दिन वह अपनी दादी राजेश्वरी को बाइक से भउआपुरवा गांव में अपनी बुआ आरती पत्नी गोरेलाल के यहां छोड़ने गया था। वहां किसी का फोन आने के बाद वह मैथा में अपने दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने जाने की बात कहकर निकला थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.