गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- मोहल्ले में रहने वाले आरोपी ने वारदात की मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिसगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी द्वारा युवक के सीने में पेचकस घोंपने का मामला सामने आया है। हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।नूरनगर निवासी बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते छह मार्च की शाम करीब सात बजे उनके पति राजू घर से सामान लेने के लिए आंबेडकर चौक पर गए थे। इसी दौरान वहीं रहने वाला सोहित उर्फ पिंटू उनसे गाली-गलौज करने लगा। पति ने जब गाली देने से मना किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर उनके सीने में पेचकस से हमला कर दिया। ...