गंगापार, मार्च 28 -- युवक के सिर पर सब्बल से वार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोपी इसौटा गांव का रामबाबू निषाद पकड़ लिया गया। कोतवाल दीनदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी प्रभारी अनुज राय सुबह करीब 10 बजे पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले थे। तभी मुखबीर ने उन्हें सूचना दी कि आरोपी रामबाबू निषाद इसौटा नहर पर मौजूद है। घेराबंदी कर रामबाबू को पकड़ लिया गया। कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। 25 मार्च को सुबह करीब 11 बजे इसौटा की मल्लाह बस्ती में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई थी, जिसमें रामबाबू के पिता सुग्गीलाल निषाद की मौत हो गई थी। रामबाबू पिता की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने पिता से कहासुनी करने वाले अशोक कुमार निषाद के सिर पर सब्बल से वार कर दिया। इससे अशोक के सिर पर गंभीर चोटे आई थी। अशोक के बेटे बिमलेश निषाद की तहरीर पर ...