पीलीभीत, जनवरी 26 -- बीसलपुर। युवक के सिर पर बांके से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी प्रवीन गंगवार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि दिनांक 23 जनवरी की शाम को वह अपने मित्र रिसेंद्र मोहल्ला पटेल नगर निवासी के घर पर पतंग उड़ाने पड़ोसी प्रियांशू मौर्य पुत्र फूलचंद मौर्य ने अपने दोस्तों को फोन पर बुलाया। मोहल्ले के ही लोग डंडा व बांका लेकर आए और जान से मारने की नियत से सिर पर बांका मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रियांशू, लक्ष्मण, अमन व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.