फतेहपुर, जून 29 -- फतेहपुर। सदर के नऊवाबाग हाईवे पर सोमवार दोपहर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे एक नवविवाहित युवक को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और बेकाबू वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट पहनने के बावजूद युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शादी महज 10 दिन पहले ही हुई थी। मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी 32 वर्षीय श्यामू की शादी महज 10 दिन पहले, 19 जून को हुई थी। परिजनों के अनुसार, वह सोमवार को अपने कुछ रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। स्टेशन से वापस घर लौटते समय नऊवाबाग के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही श्यामू सड़क पर ...