पटना, फरवरी 3 -- पटना में बाढ़ अनुमंडल के पंडारक में सोमवार की दोपहर अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान छुपाने के लिए अपराधियों ने युवक का सिर ईंट से कूंच दिया। घटना पंडारक स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी के प्रस्तावित कार्यस्थल के पास छपेरातर बिहारीबीघा रोड की है। युवक के सिर और सीने में गोली मारी थी। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की। मृतक की पहचान पंडारक के महुआरी गांव निवासी अमृत कुमार (34) के रूप में हुई। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, अमृत कुमार सोमवार की दोपहर को बाइक से कही जा रहा था। घर से चार किमी दूर स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट के पास अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी। अमृत जख्मी होकर गिर गया। इसके बाद अपराधियों ने ईंट से उसका चेहरा पूरी तरह कूच दिया। रास्ते से गुजर रहे ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.