युवक के साथ हाथापाई कर स्कूटी छीनी
फिरोजाबाद, मई 29 -- शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर हमलावरों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी स्कूटी छीन ली। पीड़ित ने शुक्रवार को मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभय प्रताप निवासी रेलवे कॉलोनी किसी काम से अपनी स्कूटी से स्टेशन रोड पर आया था। इसी दौरान अचानक से कुछ युवक आ धमके। उन्होंने आते ही युवक के साथ गाली गलौज कर उसके साथ हाथापाई कर उसकी स्कूटी छीन ले गए। स्कूटी छिनने की घटना से स्टेशन रोड पर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने बताया कि वह स्टेशन रोड पर आया था इसी दौरान कुछ लोग आए और मारपीट कर स्कूटी ले गए। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.