युवक के साथ में की मारपीट थाने पर दी तहरीर
शाहजहांपुर, जून 22 -- मदनापुर।क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी सुखबीर पुत्र उदयवीर ने थाने पर तहरीर देकर पड़ोस के दो लोगों पर मारपीट एवं चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया है।शनिवार शाम करीब 7 बजे सुखवीर अपने घर के बाहर लेटा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस के दो व्यक्ति वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा आंख के ऊपर चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया हैं आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी हैं । यह भी पढ़ें- नमाज पढ़कर लौट रहे मजदूर पर चाकू से हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.