युवक के साथ मारपीट में चार पर केस
रामपुर, मई 24 -- रामपुर। बरेली के पशुपति बिहार कॉलोनी निवासी मुस्ताक अहमद रामपुर कोर्ट में आया था। वहां से वह वापस जा रहा था तभी आरोपियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह डरकर शहजादनगर थाना क्षेत्र के नौगवां में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर चले गए। आरोपी रिश्तेदार के घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले को लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुजीब उर रहमान,मोहम्मद मुजाहिद,फजल उर रहमान और नावेद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.