युवक के साथ मारपीट के विरोध में सड़क जाम
मधेपुरा, मई 15 -- घैलाढ़ संवाद सूत्र। ओपी क्षेत्र के श्रीनगर गांव वार्ड 6 में एक युवक के साथ मारपीट करने और उसके लापता होने से परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को घैलाढ़ मुख्य चौराहे को करीब एक घंटे जाम कर पुलिस- प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार श्रीनगर गांव निवासी बिदन सादा का पुत्र सुदिश सादा 13 मई की शाम घरेलू सामान खरीदने घैलाढ़ बाजार गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे एक व्यक्ति के घर ले गया। बताया गया कि वहां सुदिश के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आरोपी के घर पहुंचे।
गांव वालों का आरोप परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने सुदीश पर चार महीने पहले घैलाढ़ बाजार से मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया था। इसी आरोप म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.