बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के निरोजपुर गुर्जर गांव के पास दो पक्षों में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग मिलकर एक युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। यह घटना किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी जल्द ही विवाद में बदल गई, जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही...