गाज़ियाबाद, अप्रैल 22 -- लोनी, आयुष गंगवार। लोनी थानाक्षेत्र में कोरियर कंपनी के प्रबंधक से मारपीट कर धमकी देने का मामला सामने आया है। राम विहार कॉलोनी में रहने वाले विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे कुछ तीन चार अज्ञात लोग कंपनी में पहुंचे। इन्होंने आते ही गाली-गलौज की और विरोध पर मारपीट कर फरार हो गए। शोर मचाने पर सभी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...