हापुड़, मई 2 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एलएन रोड स्थित मोहल्ला संतोष विहार में एक व्यक्ति के कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पथराव कर उसके मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। पथराव की घटना मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गई। पुलिस ने मामले की संज्ञान लेते हुए पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संतोष विहार निवासी नितिन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह एलएन रोड स्थित मोहल्ला संतोष विहार निवासी एक महिला के मकान में किराए पर रहता है। यह भी पढ़ें- जन्मदिन पार्टी में पथराव-जानलेवा हमले में कार्रवाई को थाने में हंगामा आरोप है क...