युवक के साथ मारपीट कर किया गायब, 6 पर केस
महोबा, सितम्बर 27 -- महोबा, संवाददाता। मामूली कहासुनी में दबंगों के द्वारा युवक की मारपीट कर उसे गायब कर दिया। खोजबीन करने के बाद भी सुराग न लगने पर पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्रों सहित 6 के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। खरेला थाना के पुन्नियां गांव निवासी महेंद्र कुमार की पत्नी अर्चना ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 16 सितंबर को उसका पति महेंद्र कुमार घर के पास की दुकान में गुटखा लेने गया था। जहां मूलचंद्र कुशवाहा और जगदीश राजपूत के बीच विवाद हो रहा था। मूलचंद्र का पक्ष लेने पर जगदीश राजपूत ने अपने भाई बाबूराम भतीजे धीरेंद्र, जितेंद्र सहित रामप्रकाश श्रीवास, देशराज खंगार के साथ मिलकर मारपीट की पति को गायब कर दिया। थाना पुलिस को तहरीर देने के बाद भी पुलिस के द्वारा कार्रवाई नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.