युवक के साथ मारपीट कर ई-रिक्शा में डालकर ले गए आरोपी
अमरोहा, जून 25 -- शहर के चौपला चौकी के निकट रोजाना मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार रात भी कुछ लोगों ने चौपला पर खड़े युवक को पीटना शुरू कर दिया। उसे ई-रिक्शा में डाला तथा वहां से ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। चौपला चौकी के निकट युवक खड़ा था। ई-रिक्शा में सवार होकर आए तीन युवकों ने वहां खड़े युवक को पीटना शुरू कर दिया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी युवक को ई-रिक्शा में डालकर अपने साथ ले गए। भीड़ जमा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी की। यह भी पढ़ें- युवक के साथ मारपीट कर ई-रिक्शा में डालकर ले गए आरोपी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.