युवक के साथ मारपीट करने में चार पर केस
रामपुर, मई 31 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी मयंक शर्मा झगड़े की सूचना पर गए थे। वहां पहले से मौजूद चार लोगों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचे से मारने की धमकी दी। मारपीट में मयंक घायल हो गया। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर जयदीप यादव, अखिल यादव, विक्की पंडित और अमित यादव पर केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- मारपीट में दो युवक घायल, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.