युवक के साथ मारपीट, 15 हजार रुपये गिरे
कानपुर, जून 18 -- कल्याणपुर। पनकी में युवक के साथ मारपीट और धमकी देने पर पुलिस ने छह नामजद समेत एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ की है। गंगागंज निवासी अमन गौड़ 14 जून की शाम मौसी के बेटे अनूप गौड़ के साथ रामलीला ग्राउंड की ओर दुकान का सामान लेने जा रहा था। उसके पास 15 हजार रुपये भी थे। आरोप है कि रास्ते में दो बाइक पर सवार शनी पंडित, तिलक चौहान, शिवा राजपूत, शिवा कुरैशी, ईशान खान और एक अज्ञात व्यक्ति पहुंच गए। सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अमन के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे कई चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे मौसी के बेटे अनूप गौड़ के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट के दौरान 15 हजार रुपये भी गिर गए और जान से मारने की धमकी भी दी। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.