उरई, मार्च 17 -- उरई। रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम ईगुई निवासी सुमित कुमार राजावत ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही अंकित समेत तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...