बुलंदशहर, मई 9 -- बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सूर्यनगर मोहल्ले में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूर्यनगर निवासी लकी पुत्र वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में सूर्यनगर स्थित नत्थू वाली गली के बाहर पहले से घात लगाए खड़े विवेक पुत्र विनोद, योगेश, मोनू और उनके अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया।पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, केस दर्ज विरोध करने पर विवेक ने पत्थर उठाकर हमला करने का प्रयास किया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागकर घर पहुंचा। पीड़ित ...