चित्रकूट, मई 2 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी कस्बे के मजरा बरकोट निवासी संजय यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बीती शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक से अपने गांव से पहाड़ी मार्ग होकर भौंरी जा रहा था। तभी रास्ते में सोनू निवासी छछेरिहा व पांच अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट की। पुलिस के आने से पहले सभी हमलावर भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू व पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...