नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव के समीप युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष ने बताया कि उसके भाई विकास के साथ 14 जून को हबीबपुर की पार्किंग में मारपीट की गई। आरोपियों ने उनके भाई को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मनीष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रजत, अमन, अंशुल और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...