युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी
हापुड़, मई 18 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बझैडा खुर्द में एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में ऑटो स्टैंड के पास गांव के मनीष, दक्ष और अंकुर ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- मारपीट करने के आरोप में युवक पर केस यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक की जमकर पिटाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.