मेरठ, जनवरी 25 -- दौराला। घर से पड़ोसी युवक के पास जा रहे लोईया गांव निवासी एक युवक के साथ रास्ते में मिले पड़ोसी तीन युवकों ने गालीगलौज कर मारपीट की। इसमें युवक घायल हो गया। शोर मचने पर परिजनों को आता देख आरोपी युवक फायरिंग कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। परिजनों संग थाने पहुंचे पीड़ित युवक ने पुलिस को जानकारी दी। थाने पर दी तहरीर में लोइया निवासी समीर ने बताया कि उसका चचेरा भाई जुनैद शनिवार को घर से पड़ोसी दोस्त के पास जाने के लिए निकला था। रास्ते में पहले से खड़े पड़ोस के ही तीन युवकों ने उसे रोक लिया। तीनों ने गालीगलौज करते हुए उसके चचेरे भाई पर डंडों से हमला बोल दिया और मारपीट की जिसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर परिजनों को आता देख तीनों आरोपी फायरिंग कर भाग गए। उसके भाई ने एक पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। बताया की आरोपी उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.