युवक के साथ दो युवकों ने की मारपीट, मुकदमा
पीलीभीत, मई 28 -- बीसलपुर। युवक के द्वारा पैसे न देने पर दो युवकों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरखेड़ा यासीन निवासी राकेश कुमार पुत्र नत्थू लाल ने कोतवाली पुलिस को बताया कि चंदपुरा में परचूनी की दुकान से सामान लेने जा रहा था। तभी गांव चंदपुरा के बृजेश कुमार व सूरज पुत्रगण चंद्रदेव उर्फ अत्लू आ गए। उससे पैसों की मांग करने लगे। आरोप है कि जब उसने पैसे देने से मना किया तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर मिलते ही उक्त बृजेश कुमार व सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.