गाज़ियाबाद, मई 1 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक ने ठेली लगाने जा रहे युवक के साथ गालीगलौज कर मारपीट कर कंधे पर चाकू मार दिया। आरोप है कि कुछ दिनों बाद आरोपी ने पीड़ित के भाई की तमंचे की बट से मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अगरौला गांव में अमित कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह ठेली पर सब्जी बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को वह ठेली लेकर पानी की टंकी के पास जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर गांव में रहने वाला युवक क्रिश पहुंचा। यह भी पढ़ें- युवक पर लगाया पिटाई करने का आरोप आरोप है कि क्रिश ने उनके साथ गाली गलौज की। उनके द्वारा विरोध जताने पर उसने चाकू से कंधे पर वार कर घायल कर दिया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी युवक फरार हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.