युवक के साथ गहने व नकदी लेकर फरार हुई विवाहित महिला
गोपालगंज, मई 17 -- कटेया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में महिला के पति ने गांव के ही एक युवक पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल में जुट गई है।
पति का बयान दर्ज प्राथमिकी में पति ने बताया है कि 13 मई की रात उसकी पत्नी घर पर ही मौजूद थी। परिवार के सभी सदस्य रात में भोजन करने के बाद सो गए थे। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो महिला घर में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास तथा रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी तलाश के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला तो पति ने थाने पहुंचकर आवेदन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.