युवक के शव की पहचान करने में जुटी, पहचान के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझेगी
दुमका, जून 8 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। 30 वर्षीय युवक की हत्या के बाद बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य मार्ग पर धोबेय नदी के किनारे झाड़ियों में शव को फेंके जाने के मामले में अबतक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के एक हाथ में स्टार के टेटू बने हुए है। टेटू के आधार पर शव की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी। बता दें कि गुरुवार की रात 30 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ -नोनीहाट मुख्य मार्ग पर धोबेय नदी के किनारे फेंक दिया गया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव को तीन दिन के लिए सुरक्षित रखा है। यह भी पढ़ें- घटनास्थल पर साक्ष्य की तलाश में पुलिस टीम ने खंगाली झाड़ियांपुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.