सीवान, जनवरी 2 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत के कोइरगांवा - मिश्रवलिया गांव में नया प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया के नजदीक महाराजगंज - मसरख रेलखंड के किनारे झाड़ी में मंगलवार की सुबह मिले युवक के शव की तीसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है। अबतक उसकी पहचान करने कोई नहीं आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया था। उसी दिन पुलिस ने अज्ञात युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसकी पहचान के लिए उसे शीतगृह में सुरक्षित रखा है। लेकिन शव बरामदगी के तीसरे दिन गुरुवार तक शव की पहचान के लिए कोई नहीं पहुंचा है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृत युवक के शरीर पर हल्का जख्म का निशान था। इसके अलावा उसके दाहिने हाथ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.