रुडकी, मार्च 14 -- भगवानपुर। नगर निवासी नाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 33 वर्षीय भाई 11 मार्च को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...