रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉर्पस) से संबंधित एक याचिका की सुनवाई के दौरान मामले में कुछ तथ्यों के छिपाए जाने की आशंका जताई है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस दीपक रोशन की कोर्ट ने चतरा एसपी को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। इस संबंध में अख्तरी खातून ने याचिका दायर की है। इसमें उनके बेटे के लापता होने की शिकायत की गई थी। सुनवाई के दौरान चतरा के एसपी अदालत में हाजिर थे। एसपी ने अदालत को बताया कि टंडवा थाना प्रभारी अनिल उरांव और इस मामले के जांच अधिकारी अमित कुमार को विभागीय कार्यवाही के तहत निलंबित कर दिया गया है तथा उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सुनवाई के दौरान टंडवा थाना के एक कांस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.