बुलंदशहर, जून 19 -- थाना क्षेत्र के ग्राम ढकरौली निवासी एक व्यक्ति ने गांव के एक युवक पर अपनी पत्नी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पिछले 24 मई को उसकी पत्नी ने फोन पर बताया कि मोहल्ले का एक युवक अश्लील वीडियो और फोटो के माध्यम से उसे परेशान कर रहा है व लगातार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पहले ही करीब 50 हजार रुपये ले चुका था और इसके बाद भी पैसे मांग रहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मानसिक दबाव में आकर घटना के एक सप्ताह बाद महिला ने फांसी लगा ली। परिजन उसे उपचार के लिए पहले बुलंदशहर और बाद में मेरठ के अस्पताल ले गए, जहां 2 जून को उसकी मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता का कहना ...