बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। बिसंडा थाने के नगला पुरवा (बाघा) गांव निवासी शिव प्रसाद शुक्रवार को दोपहर इंडियन बैंक शाखा पैसे जमा करने गया था। तभी वहां बैग से किसी ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले में बैंक कैशियर व कर्मियों की भूमिका संदिग्ध बताया है। पीड़ित शिव प्रसाद ने बताया कि बांदा रोड बिसंडा में इंडियन बैंक शाखा में वह दोपहर 1.30 बजे 50 हजार रुपये बैग में लेकर जमा करने गया। वह तीन बार कैशियर के पास गया, तो उसे लौटा दिया गया। जबकि अन्य व्यापारियों का पैसा जमा करते रहे। इसी बीच किसी ने उसके पिट्ठू बैग से 50 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसमें बैंक कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। मना करने के बाद भी बैंक का गेट खोला गया और सीसीटीवी कैमरे बंद किएगए। जबकि सवा तीन बजे सीसीटीवी कैमरे फिर चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.