कानपुर, अप्रैल 23 -- चकेरी, संवाददाता। नई दिल्ली से परिवार के साथ कानपुर लौटे एक युवक के बैग से चोर ने करीब एक लाख की विदेशी मुद्रा, सात हजार रुपये समेत अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ित ने जीआरपी कानपुर में शिकायत की थी। वहां से जीरो एफआईआर होने के बाद चकेरी थाने में मुकदमा स्थानांतरित हुआ। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। चकेरी के मंगला विहार फेस वन न्यू पीएसी लाइन निवासी निखिल कुमार के अनुसार बीती 31 मार्च 2026 को वह पत्नी और बच्चों के साथ नई दिल्ली से कानपुर आने के लिए ट्रेन मे बैठे और देर रात कानपुर सेंट्रल पर उतरे। यह भी पढ़ें- लाखों की चोरी नही खोल पाई पुलिस, लगा दी एफआर निखिल ने बताया कि उसके बाद बाहर निकलकर टैक्सी कर घर पहुंचे। इसके बाद पत्नी ने बैग चेक किया तो उसमें लाल रंग का पर्स गायब था। जिसमें सात हजार रुपये, पत्नी का ...