बांका, मई 7 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में साइबर ठग गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। बैंक में जमा पैसे को बचाने उपभोक्ता चिंतित नजर आ रहे हैं। अक्सर लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। जबकि साइबर सेल इस गिरोह पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इस क्रम में रामचुआ पंचायत के केशोपुर निवासी संजय दास के खाते से साइबर गिरोह द्वारा 14 हजार की ठगी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें- मुंगेर के युवक से पटना में 13 लाख की साइबर ठगी, जीरो एफआईआर दर्जसाइबर ठगी का मामला पीड़ित ने बताया कि दिहाड़ी का काम कर एक - एक रुपए बाजार के यूको बैंक खाते में जमा किए। गुरुवार को जब जरूरत पड़ने पर पैसे की निकासी करने शाखा पहुंचे तो बैंक कर्मी द्वारा खाते में राशि नहीं होने की बात कही गई। यह सुन दंग रह गए। जबकि बैंक खाता, आधार का...