गाजीपुर, मार्च 12 -- नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गगरन गांव निवासी 25 वर्षीय युवक गुलशन गुप्ता की आत्महत्या करने के मामले में बुधवार रात एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर परिजनों के आरोपों की जांच में जुट गई है। बता दें कि मंगलवार को गगरन गांव निवासी गुलशन अपने एक दोस्त के घर असाव के कमरे में फंदे पर लटकता मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई थी। इसमें मृतक के छोटे भाई संजीव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके भाई को विपक्षी लोगों के द्वारा छेड़छाड़ का गलत इल्जाम लगाया था और उसके एवज में पांच लाख न देने पर दुष्कर्म के तहत मुकदमा करने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर उसके भाई ने ...