सीतापुर, फरवरी 28 -- महोली, संवाददाता। महोली इलाके में दबंगों ने मामूली कहासुनी पर एक युवक के पेट में गोली मार दी। खून से लथपथ होकर गिरने पर आरापियों ने तमंचे की बट से मारकर सिर फोड़ दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महोली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महोली के विकासनगर निवासी अवनीश दीक्षित उर्फ बब्लू (34) शनिवार शाम को किसी काम से निकले थे। वह विद्या मंदिर कॉलेज के पास स्थित पुलिया के पास पहुंचे ही थे तभी वहां मोहल्ले के मौजूद तीन युवकों से किसी बात को लेकर अवनीश की उनसे कहासुनी हो गई। इस बीच तीनों अवनीश को गालियां देने लगे। विरोध पर एक युवक ने असहला निकालकर कर अवनीश के पेट में गोली मार दी। गोली पेट के दाहिने हिस्से को चीरते हुए पार हो गई। इसके बाद वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने त...