पूर्णिया, अप्रैल 6 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। युवक के पास से एक देसी पिस्तौल और चार खोखा बरामद किए गए हैं। इस मामले को लेकर रविवार को थाना परिसर में सदर एसडीपीओ टू राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। एसडीपीओ ने बताया कि 4 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि परोरा स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के पास और शिव मंदिर के आगे दो युवक संदिग्ध हालत में अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम का गठन कर छापेमारी की गई। पुलिस ने परोरा शिव मंदिर के आगे से एक युवक को पकड़ लिया, जिसके पास से एक देसी पिस्तौल और चार खोखा बरामद हुआ। गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.