युवक के पास से तमंचा बरामद
जौनपुर, जून 23 -- सिंगरामऊ। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे एक युवक को सिंगरामऊ पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके पास से एक अवैध असलहा बरामद हुआ। वरिष्ठ उप निरीक्षक मंशाराम गुप्ता ने बताया कि सोमवार की सुबह रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी एक युवक पुलिस को देख कर भागने लगा पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक असलहा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम बच्चू पुत्र कमाल निवासी सिहौली थाना चांदा सुल्तानपुर बताया। उसने बताया कि पूर्व में मेरे ऊपर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ में गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज है। तब से मैं घर पर न रहकर किसी न किसी रिश्तेदार के यहां रहता हूं। यहां भी थानांतर्गत सिंहावल गांव में एक रिश्तेदार के यहां आया था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.